गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में 31 मार्च तक मौसम में आएगा बदलाव

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई भागों में बुधवार से 31 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला व आस-पास के भागों में सुबह से हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ स्थानों पर बारिश जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर बारिश व हिमपात दोनों होने का अनुमान है। वहीं निचले और मैदानी भागों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अधड़ चलने और ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के ऊना जिला में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 14.8, भुंतर 14.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 16.6, ऊना 17.2, नाहन 17.0, केलांग 2.4 , पालमपुर 15.0, सोलन 11.5, मनाली 10.2, कांगड़ा 17.1, मंडी 15.2, बिलासपुर 17.2, चंबा 15.5, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 14.8, कुफरी 10.3 , कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 7.3, भरमौर 11.7, रिकांगपिओ 10.0, सेऊबाग 13.8, धौलाकुआं 16.8, बरठीं 16.2, कसौली 13.3, पावंटा साहिब 17.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, बिलासपुर में 29.4, मनाली में 28.8, कांगड़ा में 28.1, मंडी-चंबा में 27.6, सोलन में 26.0, सुंदरनगर में 26.9, भुंतर में 26.2, नाहन में 25.5, धर्मशाला में 24.1, शिमला में 19.7, कल्पा में 17.8, नारकंडा में 15.8 और केलांग में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply