होटल मालिक बोले- नाम बदलकर रुकीं, एक लड़का साथ था जिसे बेटा बताया
पुणे। ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा को पुणे ग्रामीण पुलिस ने किसानों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वे रायगढ़ के महाड के एक होटल में नाम बदलकर रुकी थीं।
मनोरमा कल रात 8 बजे एक लड़के के साथ होटल पहुंची थीं। होटल मालिक नें बताया कि मनोरमा ने लड़के को अपना बेटा बताया था। उनका यहां एक रात रुकने का प्लान था। रातभर के लिए उन्होंने 1 हजार रुपए होटल मलिक को दिए थे।
होटल में एंट्री के समय उनके पास सिर्फ एक बैग था और कमरे में जाने के बाद उन्होंने रूम लॉक कर लिया। डिनर करने भी वे लोग कमरे से बाहर नहीं आए। पुलिस ने उन्हें रात 2 बजे हिरासत में लिया और सुबह गिरफ्तारी की।
दरअसल, मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पिस्तौल से किसानों को धमकाती नजर आ रही थीं। 13 जुलाई को मनोरमा समेत 7 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर में आर्म्स एक्ट के चार्ज भी शामिल किए गए। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गई थीं।
ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मां होटल से गिरफ्तार