गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनंतनाग में हिजबुल के दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रादेशिक सेना के दो जवानों की हत्या में शामिल हिजबुल के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने बताया कि प्रादेशिक सेना के दो जवानों मंजूर अहमद की 2019 और मोहम्मद सलीम अखून की 2021 में हुई हत्या में शामिल आतंकवादियों की पहचान दानिश भट्ट उर्फ कोकब दूरी और बशरत नबी लोन जो कि हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हुए है के रुप में पहचान की गई है।
मुठभेड़ पोशक्रीरी में हुई जहां सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त तलाशी दल पर छुपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलाई। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई जिसमें दोनों आतंकवादियों मारे गए।
पुलिस ने कहा कि हिजबुल के ये दोनों आतंकवादी बिजबेहरा इलाके में 2021 में दो नागरिकों की हत्या में भी शामिल थे।
प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल से एक एके-56 , 35 एके राउंड , दो एके मैगजीन , एक पिस्तौल मैगजीन और दो पिस्तौल की गोलियां बरामद की गई। दक्षिण कश्मीर में पिछले 24 घंटो में यह दूसरी मुठभेड़ है।

Leave a Reply