A view of the sea

हरियाणा में हुई शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, अंबाला से पूरी की और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं।

परिणीति ने 12वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिला था।

स्कूल के बाद वह मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल (University of Manchester), इंग्लैंड गईं, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल की।

भारत लौटने से पहले परिणीति ने इंग्लैंड में कुछ समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। आर्थिक मंदी के दौरान नौकरी छूटने के बाद वह भारत वापस आ गईं।

भारत लौटने के बाद परिणीति ने यशराज फिल्म्स में मार्केटिंग और पीआर विभाग में काम किया। यहीं से उन्हें फिल्मों में अभिनय का मौका मिला।

साल 2011 में फिल्म 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद 'इश्कजादे', 'हंसी तो फंसी', 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

परिणीति चोपड़ा उन चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद मनोरंजन जगत में सफलता पाई। उनकी एजुकेशन और करियर दोनों ही युवाओं के लिए प्रेरणा माने जाते हैं।