A view of the sea
✕

आगरा का पेठा सफेद कद्दू से बनने वाला आगरा का पेठा देश-विदेश में अपनी खास मिठास के लिए मशहूर है।

मथुरा का पेड़ा खोए से तैयार होने वाला मथुरा का पेड़ा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी की पहचान माना जाता है।

बनारसी लाल पेड़ा वाराणसी का लाल पेड़ा अपने गाढ़े स्वाद और पारंपरिक तरीके से बनने के लिए प्रसिद्ध है।

लखनऊ की मलाई गिलौरी पान जैसी दिखने वाली मलाई गिलौरी मलाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से तैयार की जाती है।

मेरठ की रेवड़ी गुड़ और तिल से बनी मेरठ की रेवड़ी सर्दियों की सबसे पसंदीदा पारंपरिक मिठाइयों में से एक है।