- काॅलेज में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
- लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू टीमों का किया गया गठन
- खेल में करीब 50 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग
- काॅलेज प्राचार्या ने खेल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ स्थित विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी में बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस उपलक्ष्य हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस स्वरूप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा प्रमुख खेल कबड्डी और खो-खो खेल में करीब 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। यह खेल प्रतियोगिता समारोह महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता की देखरेख में डी.पी. हंसराज, रामशरण और स्पोटर्स विंग के इंचार्ज डॉ. सुशीला यादव ने दायित्व का निर्वहन किया। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए लक्ष्मीबाई व सावित्रीबाई टीम का गठन किया गया। जिसमें सावित्री बाई टीम विजेता रही। वहीं खो-खो खेल प्रतियोगिता के लिए मैच मदर टेरेसा तथा सरोजिनी नायडू टीम के बीच हुआ। जिसमें विजेता टीम सरोजिनी नायडू रही।
खेल दिवस उपलक्ष्य प्रतियोगिता के दौरान काॅलेज प्राचार्या डाॅ. अनीता तंवर द्वारा संदेश स्वरूप दिया गया कि, भारत जैसे विकासशील देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस कमी है तो प्रतिभा को पहचानने की, खेल से प्रतिभागियों की भावना समूह को जोड़कर रखने में मदद करती है। खेल मनोरंजन सहित मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य की स्वस्थता के साथ-साथ खेल के माध्यम से युवाओं के बीच मित्रता की भावना पैदा होती है। साथ ही उनमें एकता की भावना विकसित होती है उनका ध्यान और लगन मजबूत होता है। खेल न केवल व्यक्ति के दिमाग को तेज बनाता है बल्कि मन को भी मजबूत और सक्रिय बनाता है। खेल मनोबल को दृढ़ता से जोड़ता है और हमारे देश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी यही कहती है कि, जो लोग भारत के लिए खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। वह भारतीय खिलाड़ी पदक विजेता ना केवल खेल में बल्कि अपने जीवन में भी बहुमूल्य साबित होते हैं। इसलिए युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय खेल दिवस को कई प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरे देश में खेल के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाना चाहिए।
इस प्रतियोगिता परिणाम के लिए निर्णायक मंडल सदस्य में रमन और रणवीर ने निर्णायक भूमिका स्वरूप दायित्व का निर्वहन किया। उन्होंने उक्त टीमों के अंतरिम नतीजे घोषित करते हुए प्रतिभागियों को चयनित किया।
कबड्डी खेल प्रतियोगिता में सावित्री बाई टीम ने खिताब अपने नाम किया।

क्रं.सं. | खेल | प्रतिभागी | स्नातक श्रेणी |
1 | कबड्डी | सरिता | बी.ए. तृतीय |
2 | कबड्डी | शीतल | बी.ए. तृतीय |
3 | कबड्डी | निकिता | बी.कॉम. तृतीय |
4 | कबड्डी | निशा | बी.ए. द्वितीय |
5 | कबड्डी | अंकिता | बी.ए. द्वितीय |
6 | कबड्डी | एकता | बी.ए. द्वितीय |
7 | कबड्डी | नचिता | बी.ए. प्रथम |
8 | कबड्डी | ग्यानवती | बी.ए. प्रथम |
9 | कबड्डी | शर्मिला | बी.ए. तृतीय |
खो-खो खेल प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

क्रं.सं. | खेल | प्रतिभागी | स्नातक श्रेणी |
1 | खो-खो | सुशीला | बी.ए. तृतीय |
2 | खो-खो | निशा | बी.ए. तृतीय |
3 | खो-खो | रजनी | बी.ए. द्वितीय |
4 | खो-खो | एकता | बी.ए. द्वितीय |
5 | खो-खो | रविशा | बी.ए. तृतीय |
6 | खो-खो | मनीषा | बी.ए. तृतीय |
7 | खो-खो | रीतिका | बी.ए. द्वितीय |
8 | खो-खो | शर्मिला | बी.ए. तृतीय |
9 | खो-खो | निशा | बी.ए. द्वितीय |
10 | खो-खो | नीतू | बी.ए. द्वितीय |
11 | खो-खो | पूजा | बी.कॉम द्वितीय |
12 | खो-खो | पूजा | बी.कॉम द्वितीय |
इस अवसर पर विजेता टीम के सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस खेल दिवस के विशेष समारोह पर डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. हरनाम सिंह, सन्तोष यादव, प्रदीप, कैमिस्ट्री प्रवक्ता पिंकी, कुलदीप, सुनिल, प्रवक्ता शशिबाला, राजबाला, मुकुंद पुरा से पीजीटी भूगोल प्रवक्ता राजकुमार आदि समस्त स्टाॅफ़ सदस्य उपस्थित रहे।