गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिमला माल रोड व रिज मैदान पर गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रिज मैदान पर गाड़ियों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। यहां पर एंबुलेंस और नगर निगम की गाड़ियों को आने जाने की इजाजत है, लेकिन शुक्रवार को रिज मैदान के स्कैंडल प्वाइंड पर कांग्रेस विधायक की गाड़ी पहुंच गया। यहां पर अब शिमला पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि विधायक गाड़ी में मौजूद थे या नहीं।
दरअसल, कांग्रेस के एक नवनिर्वाचित विधायक की गाड़ी सभी नियमों को दरकिनार करते हुए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के स्कैंडल प्वाइंट तक पहुंच गई। इस दौरान यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोका और फिर पूछताछ की। बाद में गाड़ी का 1500 रुपये चालान काटा गया हालांकि आम आदमी से माल रोड़ व रिज पर गलती से भी कार ड्राइव करने पर 3000 वसूला जाता है।
सूत्रों के अनुसार, शिमला के शिल्ली चौक से होते हुए मॉल की तरफ गाड़ी आई। यहां पर नाके से गाड़ी को इसलिए जाने दिया गया, क्योंकि, खेल परिसर से कुछ दूर पहले एमएलएल हॉस्टल हैं और यहां तक विधायकों की गाड़ी को आने की छूट रहती है। लेकिन विधायक जी के चालक ने यहां से आगे माल रोड़ पर ही गाड़ी दौड़ा दी और स्कैंडल प्वाइंट तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विधायक स्कैंडल प्वाइंट से कुछ दूर पहले ही उत्तर गए थे।
हाल ही में कुछ बाइकर्स भी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए थे। ये बाइकर्स तो आशियाना के सामने गेएटी थियटर तक पहुंच गए थे। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे है। शिमला पुलिस नाके पर गाड़ियों और बाइक को रोकने में नाकाम साबित हो रही है जबकि कई जगह कंट्रोल रूम को जोड़ते हुए कैमरे भी लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *