मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज़ादपुर मंडी में विकास कार्यों पर सख्ती, अधिकारियों को कड़े निर्देश - Gauravshali Bharat
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आज़ादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के इलाकों का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो (DMRC) और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यों में देरी और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

सीएम ने यह भी कहा कि सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ, तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से बिना किसी समझौते के पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबे समय से उपेक्षित क्षेत्रों में शुरू किए गए विकास कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।