गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत

लखनऊ : इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अदालत के जरिये इलेक्टोरल बॉण्ड की सूची सामने आ जाएगी जिससे पता चल जाएगा कि इलेक्टोरल बॉण्ड किसने दिये हैं और किसे दिये हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार रही तो बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का बनाया हुआ संविधान खत्म कर देगी। लोगों का हक और सम्मान छीन लिया जाएगा।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया। उसके बाद उन्हीं उद्योगपतियों को फिर से कर्ज दे दिया लेकिन सरकार ने किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों का हक छीन रही है। भाजपा केवल वोट लेती है, लेकिन पीडीए को उनका अधिकार नहीं देती है। यूपी में विश्वविद्यालयों में जो चांसलर नियुक्त किए गये है, उसमें से कितने पीडीए हैं। वाइस चांसलरों ने जो भर्तियां की है, उसमें कितने पीडीए है। जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में कितने पीडीए है। भाजपा ने लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविश्य के साथ खिलवाड़ किया है। दिखावा करने के लिए भर्ती निकाली थी। भाजपा की नीयत युवाओं को नौकरी रोजगार देने की नहीं थी। सरकार ने जान-बूझकर पेपर लीक कराया, जिससे नौकरी न देनी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *