गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोयला मंत्रालय 10 कोयला खदानों की करेगा ई-नीलामी

नई दिल्ली: कोयला मंत्रालय ने कोयले के वाणिज्यिक खनन के लिए खदानों के अगले चरण की ई-नीलामी मंगलवार को शुरू करने जा रहा है जिसमें आठ खदानों की ई-नीलामी मंगलवार को और दो की बुधवार को होगी। मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन खदानों से अधिकतम 3.93 करोड़ टन वार्षिक की कोयला निकासी का अनुमान है। कोयला मंत्रालय द्वारा अधिकृत नामित प्राधिकरण यह नीलामी कर रहा है। प्राधिकरण ने इन खदानों के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। बोलियों का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब 10 कोयला खदानों की फॉरवर्ड ई-नीलामी कल शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *