गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के सक्रिय मामले दो हजार से नीचे

नई दिल्ली: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब दो हजार से नीचे रह गयी है।इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 1,86,727 लोगों का टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 20 लाख 39 हजार 815 टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 170 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 36 सक्रिय मामले कम हुए हैं , हालांकि केरल में चार , ओडिशा में तीन , छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में दो-दो तथा कर्नाटक , गुजरात और चंडीगढ़ में एक-एक मामले बढ़े हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 1962 रह गयी है।आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 81 हजार 505 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 48 हजार 815 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,728 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *