गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड जैसे संदिग्ध संक्रमण से अर्जेंटीना में 3 लोगों की मौत, जांच तेज

ByPrafull Rai

Sep 2, 2022

अर्जेंटीना में एक रहस्यमय रेस्पिरेटरी बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई है, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह घोषणा मीडिया में की, घटना पर विशेषज्ञों ने इस संक्रमण को कोविड और फ्लू जैसे सामान्य लक्षण मानने से इंकार कर दिया है और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इस संक्रमण की जांच की जा रही है। अर्जेंटीना के तुकुमान प्रांत में नौ लोग निमोनिया के संदिग्ध लक्षणों के साथ स्वास्थ्य विभाग में जांच के लिए आये जिनमे से इस रहस्यमय बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि लक्षण कोविड के समान दिखते है लेकिन तथ्य न होने के कारण पूर्ण रूप से इसकी पुष्टि नही की जा सकती। बाकि संक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपनी प्रेस ब्रीफ में स्वास्थ्य अधिकारीयों ने इस बीमारी को कोविड -19  जैसे संक्रमण, फ्लू के अन्य सामान्य रूपों, हेंतावायरस और 25  अन्य रोगजनकों के जैसे समान लक्षण मानने से इंकार कर दिया है और नमूनों को आगे के परीक्षण के लिए ब्यूनस आयर्स में मालब्रान संस्थान भेजा गया है। संदिग्ध बिमारी की यह मामले एक मेडिकल क्लिनिक परिसर में काम करने वाले व्यक्तियों में दर्ज किये गए है। परिसर के अन्दर समपर्क में आये अन्त्य व्यक्तियों को भी ट्रैक किया जा रहा है और विशेषज्ञ संदिग्ध बिमारी को पहचानने के लिए सांस लेने में कठिनाई, बुखार, दस्त और शरीर में दर्द लक्षणों की निगरानी कर रहे।

जांचकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने यह निर्धारित नहीं किया है कि बीमारी एक संक्रामक एजेंट या पर्यावरण में किसी चीज के कारण फैली है बल्कि वे संभावित कन्टैमनैशन के लिए पानी के स्त्रोत और एयर कंडीशनर का भी विश्लेषण कर रहे हैं। अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (PAHO), अमेरिका में समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी और क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यालय ने कहा कि वह अर्जेंटीना के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्थिति की निगरानी कर रहा है।

न्यूज स्त्रोत: फोर्ब्स
Mystery Respiratory Illness In Argentina Prompts Investigation After 3 People Die

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *