गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जी 20 की एक और बैठक 21 से 23 मार्च

उदयपुर। राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर 20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन के बाद अब एक और महत्वपूर्ण बैठक मार्च माह में आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि विदेश मंत्रालय में जी 20 सचिवालय के ओएसडी मुकेश के.परदेशी के पत्रानुसार जी 20 द्वितीय सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह की बैठक उदयपुर में 21 से 23 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भी समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्ववत तैयारियां करने के लिए निर्देशित किया जाएगा ताकि एक बार पुन: विदेशी अतिथि उदयपुर शहर की अच्छी छवि लेकर जावें। उन्होंने बताया कि जी-20 सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह बैठक की तैयारियों के लिए 30 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *