रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 रही
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ के 23 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में था। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके
