गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिर लगा दिल्ली में लॉकडाउन, 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली में लॉकडाउन एक बार फिर से लगा दिया गया है। अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह घोषणा करी कि दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लॉकडाउन 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक रहेगा।

अरविन्द केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से यह अपील की है कि यह लॉकडाउन ही कम समय का होगा जिसमे पैनिक होने घबराने की जरुरत नही है। कोरोना मामलों की चेन को तोड़ने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।  

लॉकडाउन के समय में दिल्ली में मेडिकल सेवाएं, फूड सेवाएं और अन्य जरुरी सेवाएं जारी रहेगी। शादी समारोह में 50 से ज्यादा व्यक्ति के एकत्रित होने की छूट होगी जिसके लिए सरकार की ताराफ से पास भी जारी होंगे। वैक्सीनेशन के लिए जाने वाले लोगों को छूट रहेगी। इसके अलावा मीडिया कर्मियों को वैलिड आईडी कार्ड द्वारा छूट मिलेगी।

केजरीवाल ने यह फैसला स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ने के बाद लिया है उन्होंने कहा दिल्ली में हॉस्पिटल में आईसीयू बेड्स लगभग कम हो गए है। जिसके बाद सरकार द्वारा अगले 6 दिनों में इनकी संख्या बढाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था के कोलेप्स होने से पहले यह फैसला लेना जरुरी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *