गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संबलपुर की घटना की जांच के लिए 04 सदस्यीय समिति बनी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा पर हिंसक हमले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति को भेजने का फैसला किया है। पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा के सांसद सर्वश्री ब्रजलाल, समीर ओरांव एवं आदित्य साहू और लाेकसभा में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के सांसद ज्याेर्तिमय सिंह महतो की एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। ये समिति घटनास्थल का दौरा करेगी और घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *