नैनीताल : उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने पशु व्यापारी अजीबुर्ररहमान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने आज यहां बताया कि अजीबुर्ररहमान विगत 06 दिसंबर से लापता था। उसके भांजा मोहम्मद कफील की ओर से छह दिसंबर को स्याल्दे तहसील के उदयपुर राजस्व पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। बताया जा रहा है कि मृतक स्याल्दे के भाकुड़ा में पिछले 20 वर्ष से किराये पर रहकर पशु का कारोबार करता था।
राजस्व पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक का शव चार दिन बाद स्याल्दे के जड़पानी गधेरे में एक गुफा से बरामद हुआ। इसके बाद राजस्व पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगले दिन 10 दिसंबर को इस प्रकरण की जांच पुलिस को सौंप गई। पुलिस जांच में दो आरोपी प्रकाश में आये। जिनमें सुनील बिष्ट निवासी तल्ला चनोली, स्याल्दे, अल्मोड़ा व वीरेन्द्र कुमार निवासी जड़पानी, स्याल्दे, अल्मोड़ा शामिल हैं।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर मृतक का शव व मोटर साइकिल बरामद कर ली। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।
अब्दुर्ररहमान हत्याकांड में 1 आरोपी गिरफ्तार
