गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शादी में हर्ष फायरिंग में 1 गिरफ्तार

कपूरथला : पंजाब के कपूरथला जिले में एक विवाह समारोह में कथित रूप से हर्ष फायरिंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उपायुक्त विशेष सारंगल ने 16 नवंबर को हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन व विवाह समारोहों में हर्ष फायरिंग पर बैन लगाने के निर्देश जारी किये थे।
श्री सारंगल ने बताया कि उन्हें चक गांव में बलबूता सिंह के हर्ष फायरिंग करने के बारे में शिकायत मिली थी जिसके बाद सदर कपूरथला पुलिस थाना में आज प्राथमिकी दर्ज की गई। इसीके साथ प्रशासन ने आरोपी का शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि बलबूता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *