गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चाइनीज डोर के साथ 1 गिरफ्तार

गांधीनगर : गुजरात में गांधीनगर जिले के एक गांव से प्रतिबंधित चाइनीज डोर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एलसीबी पुलिस निरीक्षक डी बी वाडा ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर वीरा तलावडी गांव में डभोडा इलाके में अनिलजी बा. ठाकोर के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां से बेचने को रखी प्रतिबंधित चाइनीज डोर की पांच रील जब्त करके उसे पकड़ लिया गया। जब्त डोर की कीमत 1500 रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में मकर संक्राति (उत्तरायण) से पहले ही बड़े स्तर पर पतंग उड़ाना शुरू हो जाता है। कई लोग इसमें चाइनीज डोर का उपयोग करते हैं। राज्यभर में पतंग उड़ाना शुरू होते ही चाइनीज डोर से दुपहिया वाहन चालकों को घायल होते तथा मौत का सामना करते देखा गया है। चाइना डोर के उपयोग से राहगिरों, पशु पक्षियों के घायल होने तथा कई मामलों में मौत भी हो जाने की सूचनाएं भी मिलती हैं। जिससे प्रशासन ने चाइनीज और नाइलॉन डोर तथा चाइनीज तुक्कल खरीद बिक्री दोनों पर रोक लगाते हुए प्रतिबंधित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *