गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्राह्मणी नदी में नाव पलटने से 1 की मौत, 1 लापता

केन्द्रपाड़ा : ओडिशा के दखिनाडीहा से केराडगडा जाने के दौरान एकमानिया घाट के पास ब्राह्मणी नदी में गुरुवार सुबह एक मशीनीकृत नाव के पलट जाने से एक किशोर की डूबकर मौत हो गयी जबकि नाविक लापता हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि औल प्रखंड के एकमानिया, दखिनाडीहा और नालापही गांवों के 30 से अधिक लोग नदी के पार बस पकड़ने के लिए दखिनीडीहा फेरी घाट पर नाव पर सवार हुए। नाव पर सवारियों सहित आठ मोटरसाइकिल भी लदी हुई थीं। उसी दौरान, नाव एक पानी के नीचे रेत के टीले से टकरा कर पलट गयी, जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने बचाव कर्मियों को दी। तब तक इनमें से करीब 30 यात्री तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।
बचाव कर्मियों ने एक घंटे के बाद दखिनाडीहा निवासी देवेंद्र बेहरा (14) का शव मिला है और नाव चलाने वाला सुदर्शन स्वैन अभी भी लापता है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने केंद्रपाड़ा के जिला कलेक्टर को गुरुवार शाम से पहले परिवार को सहायता राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *