गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार के पलटने से 1 की मौत, 3 घायल

कोटा : राजस्थान में बूंदी जिले के ड़ाबी थाना क्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नान्ता निवासी परमानंद महावर (43) सांवरिया जी की यात्रा के लिए कार से अपने तीन अन्य साथियों के साथ गए थे। कल देर रात वापस लौटते समय ड़ाबी से कोटा के रास्ते पर उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार परमानंद महावर की अंदरूनी चोटें लगने से मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथियों को कुछ मामूली खरोंच आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *