उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में मंगलवार को वेन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। मृतक बच्चा पन्द्रह वर्षीय कृष्णकांत निवासी बिजनवास देलवाड़ा थानाधिकारी उदयलाल का पुत्र है। कृष्णकांत सर्दी के अवकाश में नांदवेल अपने ननिहाल आया हुआ था। पुलिस के अनुसार ये सभी बच्चे आज सुबह मोर्निंग वाक के लिए गये थे। इसी दौरान पिछे आई तेज रफ्तार वेन ने इनको चपेट में ले लिया। घटना के बाद सभी बच्चों को उदयपुर एमबी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कृष्णकांत की मौत हो गई। शेष बच्चों का उपचार चल रहा है।
