गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कच्ची दीवार गिरने से 1 की मौत, एक घायल

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से पांच साल की मासूम की मौत हो गई जबकि उसकी चार साल की बहन घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिछलखा गांव निवासी रामकिशोर अपने चार बच्चों रोली (8), अमन (5), राधा (4) व चार माह का रमन का जीवन यापन मजदूरी करके करते हैं। आज सुबह करीब आठ बजे रामकिशोर मजदूरी करने के लिए निकल गया था। अमन व राधा घर के बाहर खेल रहे थे जबकि रोली चार माह के बच्चे को गोद में लेकर दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान मकान के बगल खड़ी कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी।

अमन व राधा दीवार के मलबे में दब गए। हादसे में रोली व करन बाल-बाल बच गए। चीख पुकार के बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाया तो अमन व राधा गंभीर रुप से घायल पड़े मिले। दोनों को आननफानन सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। राधा को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *