गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक ट्रैवल्स बस में सफर कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रेवल्स बस थाने के गेट पर रुकी। बस चालक ने पुलिस को आवाज देकर बुलाया और दो व्यक्तियों को उतार कर बताया कि ये दो व्यक्ति संदिग्ध है। इनके पास बेग में अफीम हो सकती है। बस का कंडेक्टर इन दोनों को छोड़ कर चला गया है। थाना प्रभारी सुनील चौधरी को सूचना दी।
पुलिस ने पुछताछ की तो इन दो लोगों ने खुद को गेगा का खेड़ा, बड़लियास निवासी लादूलाल उर्फ राजू (37) एवं दूसरे ने अपना नाम घीसूलाल मीणा (50) निवासी आकोला थाना बड़लियास भीलवाड़ाबताया।
दोनों से बैग एवं थैले में क्या सामान है, यह पूछने पर वे दोनों घबराने लगे। दोनों घबराने लगे एवं चुप हो गये। तसल्ली देकर पुन: पूछताछ की तो लादूलाल उर्फ राजू ने घबराते हुये बताया कि हमारे पास बैग में अफीम है। पुलिस ने अफीम बरामद कर वजन करवाया, जो एक किलो दो सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की अग्रिम जांच गुलाबपुरा पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *