जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी बाड़ के नजदीक से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में दबिश देते हुए गांव-पीर इस्माइल खान के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे पैरों के निशान और संदिग्ध निशान देखे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सघन तलाशी के दौरान सैनिकों ने एक आलू के खेत से पीले रंग के पॉलिथीन में लिपटे हेरोइन (सकल वजन – 01 किलोग्राम) का एक पैकेट बरामद किया।
