गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोटरसाइकिल की टक्कर में 1 की मौत

दुमका : झारखंड में दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में सुखजोड़ा गांव के दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर मोटरसाईकिल से टक्कर लग जाने से एक साईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि डिमजुड़ी गांव के दो आदिवासी युवक मोटरसाइकिल से रानीश्वर जा रहे थे। वहीं, रानीश्वर से साइकिल पर सवार होकर भिक्षाटन कीर्तन कर 45 वर्षीय सुखदेव घोष अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से आकर मोटरसाइकिल ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे सुखदेव की घटना स्थल पर ही मौत हो गया है जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाईक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *