भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में भदाली खेड़ा के निकट दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडल थाना अंतर्गत भदाली खेड़ा के पास दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में मेरठ जिले के निलोड़ा का रहने वाला 23 वर्षीय आमिर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आमिर खान को उपचार के लिए भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दो ट्रको की भिडन्त में 1 की मौत
