गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए एक लाख रुपये के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को बताया कि मियां सराय संभल निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नावेद उर्फ चुन्दा पिछले महीने चंदनपुर खादर में हुई गोकुशी के मामले में फरार हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी।
बुधवार को दोपहर संभल हसनपुर मार्ग पर बाइक सवार संदिग्ध को चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह फायरिंग करता हुआ लिंक मार्ग की तरफ मुड़ गया। सूचना मिलते ही हसनपुर क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस द्वारा घेराबंदी करके मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश और सिपाही को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *