गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोधपुर में पम्प एक्शन गन के साथ 1 बदमाश गिरफ्तार

बीकानेर : राजस्थान में बीकानेर जिला पुलिस ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 007 गैंग के आपराधिक समूह से जुड़े बदमाशों पर रेड कर एक बदमाश को पंप एक्शन गन के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक अन्य बदमाश के घर से तीन किलो 300 ग्राम एमडी ड्रग एवं एक स्कॉर्पियो एवं एक कैंपर गाड़ी बरामद की है। राजू ठेठ प्रकरण के बाद पुलिस टीम का गठन कर महत्वपूर्ण आसूचना पर टीम जोधपुर पहुंची। जोधपुर के लोहावट थाना इलाके में 007 गैंग के आपराधिक समूह से जुड़े बदमाशो पर जब रेड की गई तो हथियारबन्द हनुमान सिंह को पंप एक्शन गन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि हनुमान सिंह से की गई गहन पूछताछ के बाद आगे की रेड जोधपुर ग्रामीण पुलिस के सहयोग से मनीष सुखानी के घर पर की गई। उसके घर मे खड़ी स्कार्पियों गाड़ी से भारी मात्रा में 3 किलो 300 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। साथ में एक केम्पर गाड़ी भी बरामद की है। श्री यादव ने बताया कि इस आपराधिक समुह पर आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अलग अलग दो मुकदमे पुलिस थाना लोहावट जोधपुर ग्रामीण में दर्ज हुए। साथ ही सीकर के राजू ठेठ हत्याकांड में हथियारों की सप्लाई के मजबूत साक्ष्य इस आपराधिक समूह के खिलाफ मिले है। उन्होंने बताया कि दो अन्य सन्दिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। जिनसे प्रारम्भिक पुछताछ में 007 गैंग के आपराधिक समूह से जुड़े होने के मजबुत साक्ष्य मिले है एवं राजू ठेठ प्रकरण में जुड़े अह्म साक्ष्य मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *