अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड के रूपनगढ़ में जमीन विवाद में गत 22 सितंबर को फायरिंग मामलें में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने आज अपने कक्ष में आयोजित पत्रकारों को बताया कि रूपनगढ़ स्थित जैन छात्रावास के पास दुकानों के निर्माण को लेकर हुए जमीनी विवाद में की गई फायरिंग में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 10 वाहनों को जब्त किया है जिसमें जेसीबी एवं ट्रेक्टर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दिन दहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना में रूपनगढ़ में मजदूरी करने वाले भीलवाड़ा निवासी शकील शेख की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य नारायण कुमावत गम्भीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों के विषय मे बताया कि 6 आरोपी नंदा जाट (44) निवासी हरमाड़ा, थाना बांदरसिंदरी, रामदेव मेघवाल (29) निवासी जुंणदा, थाना रूपनगढ़, अर्जुन लाल जाट (30) निवासी रघुनाथ पुरा, थाना रूपनगढ़, कमलेन्द्र जाट (32) निवासी पिंगनू, थाना नरेना , आसम खां (43) निवासी कजाकपुरा, थाना अलवर, मुकेश जाट (22) निवासी जाजड़ो की ढाणी, थाना रूपनगढ़ हैं। इसके अलावा षड़यंत्र में शामिल 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें रामजीलाल जाट (34) निवासी रामपुरा, थाना बांदरसिंदरी, रतनलाल गुर्जर (33) निवासी फलौदा, थाना बांदरसिंदरी ,नरेंद्र जाट (23) निवासी हरमाड़ा, थाना बांदरसिंदरी, शिवराज जाट (41) निवासी नयाँ गांव, थाना बांदरसिंदरी हैै।
पुलिस अधीक्षक ने मामलें में और भी गिरफ्तारी के संकेत देते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। उल्लेखनीय है कि मामलें में ईनामी बदमाश अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
रूपनगढ में हुई फायरिंग के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
