गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरेली में छज्जा गिरने से 10 घायल

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली में मीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान का छज्जा गिर जाने से 10 लोग घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब सात बजे कुल्छा गांव निवासी मंगली के मकान के छज्जे पर कई लोग खड़े थे कि अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में कार्तिक (3),रितिक (5),अंजलि (7),अनिता (18), अनिता पत्नी मंगली, ज्योति पुत्री मंगली, ऊषा पत्नी राजेन्द्र, प्रिया पुत्री राजेन्द्र मलबे में दब गए।
मलबा में दबे 10 लोग बमुश्किल निकाला गया। छज्जा गिरते ही अफरा तफरी मच गई। घायल कार्तिक, रितिक, अंजलि और अनिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य घायल निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *