गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तरी नाइजीरिया में बाढ़ से 10 लोगों की मौत

अबूजा : नाइजीरिया के उत्तरी राज्य बाउची में हाल ही में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हुयी है। स्थानीय राहत एजेंसी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी बाउची में एक प्रेस वार्ता में राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता एडम्स नयोला ने कहा कि बाढ़ से कई घर और कई हेक्टेयर में फैली फसल भी नष्ट हो गयी है। उन्होंने बताया कि बाउची में 20 स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में से 19 क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
श्री नयोला ने बताया कि सभी प्रभावित स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में से 12 क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पूरे बाउची प्रांत में अगस्त के अंत से भारी बारिश हो रही है। उन्होंने बताय कि हजारों निवासियों ने पहले ही सुरक्षित जगहों पर शरण ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *