देहरादून : उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नाम से दो वकीलों से 10 लाख रुपए ठगने वाला एक कथित नेता मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते सोमवार को वादी सतीश कुमार पुत्र अनन्तराम, निवासी ग्राम ढकरानी, विकासनगर, देहरादून ने अपने सहयोगी संजय सिह कटारिया द्वारा डीजीपी से मिलकर उनके नाम से दस लाख रुपए डोनेशन के लिए कथित नेता दौलत कुंवर द्वारा ठगने की शिकायत की गई। इस पर कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित तहरीर पीड़ितों द्वारा दी गई। जिसके अनुसार, दौलत सिह कुंवर पुत्र भूपाल सिह, निवासी केसरी बिहार, वार्ड न0- 11 थाना विकासनगर और उसके पुत्र शिवम द्वारा वादी व उसके साथी को थाना प्रेमनगर मे पंजीकृत मु0अ0स0- 173/2021 धारा- 420/406/467/ 468/471/ 120बी भादवि के अभियोग मे आजीवन कारावास का भय दिखाकर, डीजीपी एंव पुलिस के अन्य उच्चाधिकारीयो से केस को हल्का करने के नाम पर विभिन्न तिथियों में कुल 10 लाख रुपये की धनराशी ऐंठ ली है। तहरीर के अनुसार, वादी व उसके साथी द्वारा रुपये वापस मांगने पर गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
डीजीपी ने मामला संज्ञान में आते ही अधीनस्थों को कार्यवाही के लिए कहा तो कोतवाली विकासनगर पर धारा 420/389/504/506/120 (बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी आधार पर, आरोपी दौलत सिह कुंवर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
डीजीपी के नाम से 10 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
