गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आगरा में 10 हजार लोग लेंगे अंगदान का संकल्प

नई दिल्ली : मनसुख मांडविया शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में अंगदान प्रतिज्ञा का नेतृत्व करेंगे जिसमें लगभग 10 हजार लोग अंगदान का संकल्प लेंगे। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि 16 सितंबर‌ को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में अंगदान प्रतिज्ञा का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मांडविया 23 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं और 87 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों की आधारशिला रखेंगे। वह आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का भी उद्घाटन करेंगे और अंग दान रजिस्ट्री का अनावरण किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि अंगदान प्रतिज्ञा दिवस पर 10,000 लोगों के अंग दान करने का संकल्प लेने की उम्मीद है। इसके बाद आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा जो 17 सितंबर से दो अक्टूबर‌ तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *