अयोध्या : अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले मेहमानो के लिये 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जायेगा। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने सोमवार को बताया कि आने वाले दिनों में अयोध्या में श्रद्धालुओं-पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि होगी। इसे देखते हुए धर्मपथ व रामपथ पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। 100 इलेक्ट्रिक बसें भी 15 जनवरी से शुरू होंगी। गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा की सुविधा भी शुरू होगी। ईवी के जरिए परिवहन की सुविधा से भी अयोध्या को लैस किया जाएगा।
उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर इसकी सारी तैयारी हो चुकी है। कॉरिडोर बने हैं, जिन्हें हम संचालित करेंगे। कुछ अन्य पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण साकेत पेट्रोल पंप से लता मंगेशकर चौक तक जो भी स्थल हैं वहां कच्चा पार्किंग-पक्का पार्किंग स्थल विकसित कर रहे हैं। 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर, उदया चौराहे पर नये एरिया चिह्नित किये गये हैं। वहां 70 एकड़ में (10 एकड़, 35 एकड़ व 25 एकड़) में पार्किंग का नया एरिया विकसित होगा।
रामपथ व धर्मपथ पर चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
