गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के 10,112 नए मामले, 29 मौतें

अप्रैल में अब तक 1.70 लाख केस, ये मार्च के मुकाबले 5 गुना ज्यादा
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 9 हजार 833 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल एक्टिव केस का आंकड़ा 67 हजार 806 है। शुक्रवार को 12 हजार 193 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 42 लोगों की मौत हुई थी। 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर भी हुए थे।
अप्रैल के 22 दिनों में 1.69 लाख नए केस मिले हैं। मार्च के 31 दिनों में सिर्फ 31,902 केस सामने आए थे। उसके मुकाबले अप्रैल में 5.3 गुना ज्यादा केस मिले हैं। अभी अप्रैल के 8 दिन बाकी हैं, ऐसे में नए केस का आंकड़ा काफी ज्यादा होने की उम्मीद है।
अप्रैल में अब तक 9 दिन नए केस 10 हजार से ज्यादा
अप्रैल की शुरुआत में 2-3 हजार डेली आ रहे थे। यह आंकड़ा रोजाना एक हजार बढ़ता गया और 12 अप्रैल को 10,158 केस मिले। 13 अप्रैल को 11,109 केस मिले, 14 अप्रैल को 10,753 केस मिले, 15 अप्रैल को 10,093 केस मिले थे।
16 और 15 अप्रैल को केस 10 हजार से कम हुए। 16 अप्रैल को 9,111 और 17 अप्रैल को 7,633 केस सामने आए। इसके बाद केस फिर बढ़ने लगे। 18 अप्रैल को 10,542 केस, 19 अप्रैल को 12,591 केस मिले। 20 अप्रैल को 11,692 केस दर्ज किए गए और 21 अप्रैल को 12,193 केस मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *