गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के 104 सक्रिय मामले बढ़े

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 104 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या 2,439 हो गयी है।
इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 7,528 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 64 लाख 01 हजार 760 लोगों को टीका लगाया जा सका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में सबसे अधिक 50 सक्रिय मामले बढ़े हैं, जबकि केरल में 25, गुजरात में आठ, केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में छह-छह, महाराष्ट्र में पांच, राजस्थान में तीन, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में दो-दो, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में क्रमशः एक-एक मामलों में वृद्धि हुई है।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 86 हजार 879 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 53 हजार 668 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,772 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *