गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में 11 आईपीएस इधर से उधर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय साहनी को प्रोन्नति कर सहारनपुर रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि साहनी के स्थान पर डायल 112 के एसपी डॉ. अजय पाल को नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक अनंत देव को डीआईजी रेलवे प्रयागराज के पद पर भेजा गया है वहीं डीजीपी मुख्यालय में एसपी पवन कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में ट्रांसफर किया गया है। डीजीपी मुख्यालय के एक अन्य एसपी शिव हरी मीणा को साइबर क्राइम में पुलिस अधीक्षक बना कर भेजा गया है।
उन्होने बताया कि डीजीपी मुख्यालय में एसपी रोहन पी बोत्रे का तबादला बाल एवं महिला सुरक्षा संगठन में कर दिया गया है वहीं डीजीपी मुख्यालय में एसपी दिनेश त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक 112 के पद पर भेजा गया है। डीजीपी मुख्यालय में एसपी विनीत जायसवाल को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डिप्टी पुलिस कमिश्नर के पद पर ट्रांसफर किया गया है जबकि डीजीपी मुख्यालय में एसपी कमलेश कुमार दीक्षित को एसपी नियमावली बनाया गया है। एसपी डीजीपी मुख्यालय जय प्रकाश सिंह को उसी पद पर सुरक्षा मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है वहीं एसपी डीजीपी मुख्यालय सुनीति को उसी हैसियत से प्रशासन में ट्रांसफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *