अनूपपुर : मध्यप्रदेश की अनूपपुर जिला अदालत ने फर्जी पट्टा बनाकर शासकीय वनभूमि पर कब्ज़ा करने के आरोप में 11 ग्रामीणों को सजा सुनाकर जेल भेज दिया। कोर्ट सूत्रों के अनुसार वर्ष 2007 में औढ़ेरा गाँव के ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने इस संबंध में जांच कराई थी। जांच के बाद पटवारी शहजाद अली इस मामले में दोषी पाया गया था। पुलिस ने मामले की जाँच कर 14 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पटवारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद कल इस मामले में जिला अदालत ने 11 ग्रामीणों को 5-5 वर्ष की सजा से दण्डित कर सभी को जेल भेज दिया।
