हैदराबाद : हैदराबाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए , सिकंदराबाद में एक घर में डकैती करने वाले 13 सदस्यीय नेपाली चोर गिरोह के 11 सदस्यों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान, पुलिस ने चोरी की गई अधिकांश संपत्ति को बरामद कर ली जिनमें 41 लाख रुपये से ज्यादा नकद राशि, लगभग 2.8 किलोग्राम वजन के हीरे और सोने के आभूषण और लगभग 9.56 किलोग्राम के चांदी के सामान शामिल हैं। बरामद की गई वस्तुओं में 18 कलाई घड़ियां, 10 डॉलर, 120 यूरो, 1,001 दिरहम के साथ-साथ चार आईफोन सहित नौ स्मार्टफोन और दो कारें शामिल हैं।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामगोपालपेट पुलिस ने कल रात नौ बजे नेपाली चोर गिरोह को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत के लिए सिकंदराबाद की अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह नेपाली गिरोह के अधिकांश सदस्यों को पकड़ने में कामयाब रही लेकिन इसके दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
इस गिरोह के मास्टरमाइंड की पहचान शंकर मान सिंह उर्फ कमल (45) के रूप में हुई है, जो कि एक चौकीदार के रूप में काम करता है और नेपाल के कैलाली जिले की बाटनपुर ग्राम पंचायत के धन सिंहपुर गांव का निवासी है। शेष आरोपी उसके दोस्त और रिश्तेदार माने जा रहे हैं। राहुल गोयल और उनके परिवार ने अपनी शिकायत में कह कि आरोपी उनकी जीवनशैली और गतिविधियों पर नजर रखे हुआ था।
आरोपी ने अपने परिवार के साथ नेपाल में बसने की इच्छा के साथ, उसने उनके घर को लूटने की योजना बनाई, जिसके लिए उसने अन्य आरोपियों के साथ चर्चा की। नौ जुलाई की रात राहुल गोयल के परिवार का घर से बाहर होने का फायदा उठाकर इस गिरोह ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
