कोटा : राजस्थान के कोटा में जिला रसद विभाग की टीम ने रसोई गैस सिलेण्डर से अवैध तरीके से गैस भरने के दौरान 12 सिलेण्डर जब्त किए। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर गैस सिलेण्डर को अवैध तरीके से भरने से सम्बन्धित प्राप्त शिकायत की जांच के बाद, जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने एक जांच दल गठित की। उन्होंने इस टीम को शहर में महावीर नगर थाना के पास बालाजी मार्केट में भेजी। जांच के दौरान वहां स्थित एक दुकान पर अनिल अग्रवाल द्वारा कथित परिसर में घरेलू गैस सिलेण्डरों का अनधिकृत रूप से संग्रहण एवं अवैध तरीके से भरते हुये पाया गया।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि मौके से सात घरेलू गैस सिलेण्डर एवं दो गैस भरने के उपकरण सहित पाइप जब्त किये गये। कथित रूप से, परिसर से ही मुकेश राठौर की दुकान से दो कमर्शियल एवं तीन घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि जब्त 12 गैस सिलेण्डर को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जिला कलेक्टर को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजे जाएंगे।
अवैध गैस सिलेण्डर भरने के दौरान 12 सिलेण्डर जब्त
