गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

12 लाख का गांजा बरामद

मथुरा : मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 लाख रूपये कीमत का करीब 80 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विशम्भरा शहजादपुर मार्ग पर रविवार और सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की कार की संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली गयी और उसके छिपा कर रखा गया 80 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिशेन के अनुसार गांजा तस्कर प्रताप निवासी पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गांजा दिल्ली तथा अन्य राज्यों में खपाने के लिए जा रहा था। बरामद गांजे की बाजार में कीमत 12 लाख बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *