गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान में बाढ़ से 12 और लोगों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 12 अन्य लोगों की मौत हो गयी।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने गुरूवार को यह जानकारी दी। एनडीएमए के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ संबंधी दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों में कम से कम सात बच्चे भी शामिल हैं।
एनडीएमए की नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में जून माह के मध्य से मानसूनी बारिश और बाढ़ से अबतक 1,355 लोगों की मौत हुई है और 12,722 लोग घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त पूरे देश में बारिश से 17,12,514 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और लगभग 7,53,187 मवेशियों की मौत हुई है। देश में 81 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और वर्तमान में 6,34,749 लोग शिविर में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *