गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अरंडी के बीज खाने से 12 लोग बीमार

भरतपुर : राजस्थान में धौलपुर के सागपाड़ा क्षेत्र में जंगल से तोड़कर लाए अनजान फल (अरंडी) को खाने से आज 10 बच्चों सहित 12 लोग बीमार हो गये। घटना में उल्टी-दस्त और पेट में दर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबल नदी के बीहड़ों में खेलने गए बच्चो ने जब वहां झाड़ियों में लगे मूंगफली के आकार एवं स्वाद जैसे फल को देखा तो सभी बच्चों ने वह फल खा लिया। कुछ बच्चे फल को तोड़कर घर भी ले आए और परिजन को खिला दिया। थोड़ी ही देर में फल खाने वाले बच्चों और बड़ों को पेट दर्द होने लगा। इसके बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगे। इस पर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
बच्चों को लेकर लोग जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचे। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि विषाक्त फल खाने से बीमार सभी बच्चे और बड़ों को प्राथमिक उपचार दिया गया है अब सभी खतरे से बाहर हैं। विषाक्त फल खाने से बीमार होने बालो के नाम धीरेन्द्र, जतिन, संजना, पुष्पेन्द्र, मुकेश, माधुरी, लवकुश, आयुष, संध्या और कान्हा, युवक घनश्याम और इन्द्रजीत बताये गए है। सभी का जिला अस्पताल सामान्य में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *