बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती मण्डल में बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिलों के 12 थानेदारों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में मिले वोट के आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देशन में बेहतर कार्य करने वाले जिले के पैकोलिया, नगर, वाल्टरगंज, रूधौली, छावनी, सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु, खेसरहा, शिवनगर डिढ़ई, मिश्रौलिया, जोगिया उदयपुर तथा संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल तथा दुधारा के थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा और जहां की खराब प्रगति है वहां के थानाध्यक्षों को हटाया जा सकता है।
