गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारी बारिश से 125 सड़कें यातायात के लिए बंद

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश से लगभग 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसी तरह 301 विद्युत ट्रांसफार्मर और 61 पेयजल योजनाएं भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं । यह जानकारी उपायुक्त एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ज़िला अपूर्व देवगन ने रविवार यहां दी। श्री देवगन ने बताया कि लगातार भारी बारिश के चलते सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को लेकर चंबा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश जारी किए हैं । उन्होंने बताया कि ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कारण लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग समेत विभिन्न विभागों की कई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन का ध्यान लोगों की सुरक्षा पर है। प्रशासन के तमाम अधिकारी और आवश्यक मशीनरी एवं सहायक उपकरण फील्ड में तैनात किए गए हैं ।

उन्होंने बताया की अपराह्न एक बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में भारी बारिश से लगभग 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद हैं । इसी तरह 301 विद्युत ट्रांसफार्मर और 61 पेयजल योजनाएं भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं । उन्होंने बताया कि इन्हें यथा शीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं। नदियों में जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उन्होंने बताया कि चमेरा डैम में सिल्ट भरने के कारण उनकी सफाई के लिए डैम के गेट खोले गए हैं। ऐसे में रावी नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *