गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छठ घाट पर गये 12वीं के छात्र की तालाब में डूबने से मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बछुआर गांव में सोमवार को सुबह तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह छठ घाट पर दीपक जलाने के लिए गया था। घटना से मेला क्षेत्र गमगीन हो उठा। पुलिस के अनुसार जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव निवासी नन्हे का पुत्र मान सिंह (17) परिजनों के साथ छठ घाट पर दीपक जलाने के लिए तालाब पर गया था। इस दौरान तालाब में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में समा गया। कुछ देर बाद मानसिंह का पता न लगने से लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
तालाब से मान सिंह को परिजनों और मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तालाब से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मान सिंह सिंगरामऊ इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र का था। युवक की मौत को लेकर गांव में मातम फैल गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *