गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

13 भाजपा नेता एआईएडीएमके में शामिल

चेन्नई। तमिलनाडु में बुधवार को भाजपा के 13 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अपनी सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके में शामिल हो गए। यह सभी नेता भाजपा आईटी विंग से जुड़े हुए हैं। वहीं आईटी विंग के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनबरासन ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था, मैंने सालों तक भाजपा के लिए काम किया है। लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की। पिछले कुछ दिनों से पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं है। असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी के खिलाफ विरोध किया और उन पर गठबंधन धर्म का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वहीं एआईएडीएमके ने इन आरोपों से इनकार किया है।
निर्मल कुमार ने अन्नामलाई पर जासूसी करने का आरोप लगाया था
इसके पहले रविवार ही पांच भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दिया था, जिनमें आईटी विंग के चीफ सीटीआर निर्मल कुमार भी शामिल थे। निर्मल ने अन्नामलाई पर डीएमके मंत्री के साथ गुप्त समझौता करने का आरोप लगाए थे। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। फिर उन्होंने एआईएडीएमके चीफ पलानीस्वामी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निर्मल ने पार्टी के राज्य नेतृत्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करने और अन्नामलाई पर कई लोगों के खिलाफ निगरानी करने का भी आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *