गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विषाक्त भोजन खाने से 13 बालिकाएं हुई बीमार

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में बालिका आवासीय विद्यालय जानकीपुर में आज विषाक्त भोजन खाने से 13 बालिकाएं बीमार हो गई जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बतायाकि कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय जानकीपुर की 64 बालिकाओं ने आज बुधवार को सुबह के नाश्ता में पराठा, सब्जी अचार खाने के बाद दूध पिया था इसके बाद 13 बालिकाएं बीमार हो गई सूचना मिलने पर शीघ्र ही एंबुलेंस लेकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्देशित किया गया है कि आवासीय विद्यालय में उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच करें। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा ,उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सष्पेंद्र पांडे ने बताया कि चिकित्सकों के दो टीम आवासीय विद्यालय में भेजी गई है ।सभी बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि बीमार 13 बालिकाओं का इलाज चल रहा है स्थिति सामान्य हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *