गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अर्जेंटीना में भीषण तूफान से 13 लोगों की मौत

ब्यूनस आयर्स : अर्जेंटीना के बंदरगाह शहर बाहिया ब्लैंका में स्थित अटलांटिक तट पर आए तेज तूफान के कारण करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मेयर कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, भारी वर्षा और हवा के कारण एक स्पोर्ट्स क्लब की छत गिर गई, जहां स्केटिंग प्रतियोगिता हो रही थी। नगर पालिका ने एक बयान में कहा, “आपातकालीन सेवा ने बाहिएन्से डेल नॉर्ट क्लब में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है।’ निवासियों को आज सुबह तक अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी। शहर में 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से हवाएं चलीं । शहर के कुछ हिस्सों ने बिजली आपूर्ति ठप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *